Saturday, March 15, 2025
HomeBlogइस्तीफे से ललन सिंह का इनकार:NDA में शामिल होने के सवाल पर...

इस्तीफे से ललन सिंह का इनकार:NDA में शामिल होने के सवाल पर नीतीश ने कुछ नहीं कहा; तेजस्वी बोले- महागठबंधन में सब ठीक

जेडीयू के दिल्ली स्थित कार्यालय में लगे एक पोस्टर में सिर्फ सीएम नीतीश हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह गायब हैं।बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने ललन सिंह को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाने की खबरों को खारिज कर दिया। गुरुवार को जब सीएम से यह पूछा गया है कि यह चर्चा है कि आप एनडीए में जा सकते हैं तो इस सवाल को वे टाल गए।

- Advertisement -

आज शाम 4:30 बजे दिल्ली में जदयू की राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ सीएम नीतीश की बैठक होगी। नीतीश और ललन सिंह इस बैठक में शामिल होने के लिए पटना से दिल्ली पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी और परिषद की बैठक होगी।

ललन सिंह ने इस्तीफे की खबरों को किया खारिज

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने इस्तीफे की खबर को खारिज कर दिया है। दिल्ली में उन्होंने कहा कि भाजपा जो नैरेटिव सेट करती है उसे आपको फॉलो करना होता है। आप मैनेजमेंट से बात कर लीजिए। जो नैरेटिव सेट करना हो सेट कर लीजिए। जेडीयू एक है। एक रहेगी। आप चाहे जितनी ताकत लगा लीजिए। ये राष्ट्रीय कार्यकारिणी और परिषद की बैठक है।

तेजस्वी यादव ने भी ललन के इस्तीफे की खबर को खारिज किया। उन्होंने कहा कि हर पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करती है। ये एक सामान्य बैठक है। महागठबंधन में सब कुछ ठीक है।






RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments