Saturday, March 15, 2025
HomeBlogछत्तीसगढ़ में कई जिलों में बारिश से बढ़ी ठंड:कोरिया, मनेंद्रगढ़, गौरेला और...

छत्तीसगढ़ में कई जिलों में बारिश से बढ़ी ठंड:कोरिया, मनेंद्रगढ़, गौरेला और बलरामपुर में देर रात से सुबह तक गिर रहा पानी

छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के कई जिलों में बारिश हो रही है। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, बलरामपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में देर रात से शनिवार सुबह तक पानी गिर रहा है। यहां सुबह से बादल छाए हैं। बारिश होने से इलाके में ठंड बढ़ गई है। दो दिनों तक यह दौर जारी रह सकता है।

- Advertisement -

अंबिकापुर से सूरजपुर जाने वाली नेशनल हाईवे-43 पर सुबह तक कोहरा छाया रहा है। बारिश और कोहरे के बीच मुसाफिरों को लाइट ऑनकर वाहन चलाना पड़ा।

अंबिकापुर-सूरजपुर नेशनल हाईवे पर सुबह तक छाया रहा कोहरा।
अंबिकापुर-सूरजपुर नेशनल हाईवे पर सुबह तक छाया रहा कोहरा।

रायपुर, दुर्ग भिलाई में सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवा के कारण शुक्रवार को रायपुर , बिलासपुर, अंबिकापुर, पेंड्रा में रात का पारा 3 से 4 डिग्री अधिक रहा। वहीं दिन के तापमान में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिला। 24 घंटे में प्रदेश का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक बढ़ सकता है। शुक्रवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 10.9 और सबसे अधिक तापमान 31.4 डिग्री कोरबा में रिकॉर्ड किया गया।

चिरमिरी में सुबह बारिश और कोहरे के बीच लोगों को वाहनों का लाइट ऑन करना पड़ा।
चिरमिरी में सुबह बारिश और कोहरे के बीच लोगों को वाहनों का लाइट ऑन करना पड़ा।

शुक्रवार को जिलों का न्यूनतम तापमान

जिला न्यूनतम तापमान
नारायणपुर 10.9 डिग्री
दंतेवाड़ा 14.2 डिग्री
बस्तर 13.0 डिग्री
कांकेर 13.2 डिग्री
बीजापुर 15.8 डिग्री
राजनांदगांव 15.4 डिग्री
कोरिया 14.5 डिग्री
जशपुर 12.8 डिग्री
बलरामपुर 14.1 डिग्री
सरगुजा 13.4 डिग्री
बलरामपुर में बारिश के बाद सुबह कोहरा छाया रहा।
बलरामपुर में बारिश के बाद सुबह कोहरा छाया रहा।

दुर्ग में शुक्रवार रात से फिर ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग की माने तो ये सिलसिला 14 जनवरी तक जारी रहेगा। इसके बाद ठंड का असर कम होगा।

बिलासपुर में बादल छाए रहे

बिलासपुर में दिन और रात का तापमान बढ़ा हुआ है। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। जिसके कारण रात में ठंड का असर कम हो गया है। शुक्रवार को आसमान में हल्के बादल रहे।






RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments