Saturday, March 15, 2025
HomeBlogछत्तीसगढ़ में ठंड कम, बारिश के आसार:सरगुजा संभाग में गरज-चमक के साथ...

छत्तीसगढ़ में ठंड कम, बारिश के आसार:सरगुजा संभाग में गरज-चमक के साथ हो सकती है बूंदाबांदी; 2 डिग्री तक बढे़गा रात का पारा

छत्तीसगढ़ में ठंड का असर कम हो गया है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवा के कारण प्रदेश का न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ा है। वहीं शुक्रवार को सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। पूर्वी और दक्षिण पूर्वी हवा के मिलने से प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में बादल छाए रहने और बारिश के आसार बन रहे हैं।

- Advertisement -

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक अगले 24 घंटे में प्रदेश का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक बढ़ सकता है। अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि संभावित है। उसके बाद टेंपरेचर में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। एक हफ्ते के बाद हवा की दिशा बदलने और आसमान साफ होने से ठंड की वापसी के आसार हैं। गुरुवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 11.1 डिग्री और सबसे अधिक तापमान 29.2 डिग्री दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया।

गुरुवार को जिलों का न्यूनतम तापमान

जिला न्यूनतम तापमान
नारायणपुर 10.3 डिग्री
दंतेवाड़ा 14.1 डिग्री
बस्तर 12.1 डिग्री
कांकेर 11.1 डिग्री
बीजापुर 15.8 डिग्री
राजनांदगांव 14.2 डिग्री
कोरिया 12.8 डिग्री
जशपुर 11.6 डिग्री
बलरामपुर 12.2 डिग्री
सरगुजा 11.0 डिग्री

बलरामपुर में सुबह 10 बजे तक छाया रहा कोहरा

सरगुजा संभाग में बलरामपुर, सूरजपुर सरगुजा जिलों में बादलों के कारण ठंड कम पड़ रही है। बलरामपुर जिले में सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। बादलों ने उत्तर सर्द हवाओं को रोक दिया है, जिसके कारण संभाग में कड़ाके की ठंड नहीं है। मैदानी इलाकों में लगातार तापमान 12 डिग्री के आसपास और पाट क्षेत्रों में तापमान 10 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

इन शहरों में न्यूनतम तापमान

शहर न्यूनतम तापमान सामान्य से अंतर
रायपुर 15.7 डिग्री +2डिग्री
रायपुर,माना 13.9 डिग्री +1 डिग्री
बिलासपुर 15.4 डिग्री +3 डिग्री
अंबिकापुर 11.0 डिग्री +3 डिग्री
पेंड्रा 12.6 डिग्री +4 डिग्री
जगदलपुर 13.4 डिग्री +2 डिग्री
दुर्ग 13.6 डिग्री 0डिग्री
राजनांदगांव 14.4 डिग्री +3 डिग्री

शहरों का अधिकतम तापमान

  • गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री रहा।
  • दुर्ग का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
  • बिलासपुर में अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री रहा।
  • पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री ।
  • अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
  • जगदलपुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया।





RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments