Saturday, March 15, 2025
HomeBlogदिल्ली में कोहरे का रेड अलर्ट, 110 फ्लाइट्स लेट:UP-राजस्थान में कम विजिबिलिटी...

दिल्ली में कोहरे का रेड अलर्ट, 110 फ्लाइट्स लेट:UP-राजस्थान में कम विजिबिलिटी से 9 सड़क हादसे, 55 गाड़ियां टकराईं; 8 लोगों की मौत

दिल्ली में कोहरे को लेकर रेड अलर्ट है। घनी धुंध के कारण रेलवे, सड़क और एयर रूट प्रभावित हुए हैं। दिल्ली के पालम में बुधवार (27 दिसंबर) सुबह 7 बजे 50 मीटर से भी कम विजिबिलिटी रही। दिल्ली एयरपोर्ट पर 110 फ्लाइट्स लेट हो गईं। दो फ्लाइट्स डायवर्ट की गई हैं।

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में घने कोहरे के कारण मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक 9 सड़क हादसे हुए। इनमें 6 यूपी और 3 राजस्थान की घटनाएं हैं। इन हादसों में 55 गाड़ियां टकरा गईं। दोनों राज्यों में 8 लोगों की मौत हुई है। 49 लोग घायल हैं।

यूपी में आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर बुधवार सुबह 15 गाड़ियां टकरा गईं। इसमें 1 की मौत हो गई। 6 लोग घायल हो गए। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर 25 वाहन आपस में टकरा गए। इसमें 5 लोग घायल हो गए। मेरठ में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार की मौत हो गई।

उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार देर रात 6 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इसमें 1 शख्स की मौत हो गई। 16 लोग घायल हैं। बागपत में एक मिनी बस और ट्रक की भिड़ंत में दो महिलाओं की मौत हो गई। 13 लोग घायल हो गए।

राजस्थान के भरतपुर में एक बस और ऑटो की भिड़ंत हुई। इसमें एक महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई। हनुमानगढ़ में एक बस और जीप की टक्कर में 1 व्यक्ति की मौत हो गई। सीकर में NH-52 पर दो कार और एक बस टकराने से 6 लोग घायल हो गए।






RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments