Saturday, March 15, 2025
Homeदो हजार करोड़ से ज्यादा का फैला है सट्टा कारोबार:महादेव एप का...

दो हजार करोड़ से ज्यादा का फैला है सट्टा कारोबार:महादेव एप का मुख्य प्रमोटर रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार

सट्टेबाजी में मनी लॉड्रिंग और हवाला केस में 3 साल से फरार महादेव एप का मुख्य प्रमोटर रवि उप्पल दुबई में पकड़ा गया है। वहां की पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। उसके साथ सट्टेबाजी से जुड़े दो अन्य को पकड़ा गया है, जो दुबई में बैठकर भारत में सट्टे का ऑनलाइन नेटवर्क चला रहे हैं। छत्तीसगढ़ से उन्होंने ऑनलाइन सट्टा शुरू किया था। बाद में देश के कई राज्यों में नेटवर्क फैलाया। पुलिस में वांटेड होने के बाद वे दुबई भाग निकले। पुलिस के साथ केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय(ईडी)उनके खिलाफ जांच कर रही है। ईडी ने रवि और उसके पार्टनर सौरभ चंद्राकर के खिलाफ पहले लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया था।

- Advertisement -

आरोपियों की दुबई भागने की पुख्ता सूचना के बाद ईडी ने रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) जारी किया। इंटरपोल की मदद से दुबई की स्थानीय पुलिस ने रवि को उसके दो साथियों को हिरासत में लिया है। भारत सरकार और ईडी के अधिकारी दुबई पुलिस के संपर्क में है। प्रत्यर्पण संधि के तहत तीनों को भारत लाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि ईडी की ओर से अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ईडी के मुताबिक भिलाई निवासी रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर दोनों महादेव एप सट्टा के प्रमोटर है। उनके साथ कई बड़े लोग जुड़े हुए है, जो उन्हें फायनेंस करते है। दोनों तीन साल पहले वे परिवार लेकर दुबई शिफ्ट हो गए थे।

वहीं से सट्टेबाजी का नेटवर्क चला रहे थे। भिलाई में पहली बार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया। उसके बाद रायपुर समेत अन्य जगह कार्रवाई की गई। मनी लांड्रिंग व हवाला का कनेक्शन मिलने के बाद ईडी ने भी उनके खिलाफ केस दर्ज किया। ईडी ने ​इस मामले में गिरोह से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एएसआई चंद्रभूषण वर्मा, कारोबारी सतीश चंद्राकर और अ​निल-सुनील दम्मानी है। अनिल और सुनील ने रायपुर से दुबई तक मोटी रकम हवाला किया है। जबकि चंद्रभूषण उन्हें सुरक्षा देने के एवज में अधिका​िरयों को पैसा पहुंचाता था। नवंबर में पुलिस ने भिलाई के सिपाही भीम सिंह यादव और ड्राइवर असीम दास को गिरफ्तार किया है। उसके बाद से कई लोगों से पूछताछ की जा रही

417 करोड़ की संपत्ति जब्त

ईडी ने 2 महीने पहले महादेव बैटिंग एप मामले में मुंबई, कोलकाता और भोपाल में करीब 39 ठिकानों पर छापेमारी कर 417 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। केंद्र सरकार ने 1 महीने पहले ही महादेव सट्टेबाजी एप समेत 22 अवैध सट्टेबाजी एप और वेबसाइट को ब्लॉक किया है।

ईडी को प्रमोटर के साथी ने दिया शपथ पत्र

चुनाव के दौरान प्रमोटर रवि और सौरभ से जुड़े भिलाई के युवक शुभम सोनी का एक वीडियो आया था। उसने ईडी के समंस पर बयान के तौर पर भेजा है। उसमें उसने खुद को महादेव बैटिंग एप का खुद को प्रमोटर बताया है। उसका एक होटल का भी वीडियो वायरल हुआ है। उसने पूर्व सरकार से जुड़े लोगों को 508 करोड़ देने का दावा किया है।

इस संबंध में उसने दुबई दूतावास में एक शपथ पत्र दिया है। वह शपथ पत्र भारत सरकार के माध्यम से ईडी के पास आ गया है। उसमें उसने सुरक्षा और पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए किसे, कितना पैसा दिया है। उसकी पूरी जानकारी दी है। उसने कानून दस्तावेज बनाकर पेश किया है। इसकी की जांच की जा रही है।

है।






RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments