Saturday, March 15, 2025
Homeमोहाली में पुलिस एनकाउंटर:क्रॉस फायरिंग में पटियाला-कुरुक्षेत्र के 2 बदमाशों को गोली...

मोहाली में पुलिस एनकाउंटर:क्रॉस फायरिंग में पटियाला-कुरुक्षेत्र के 2 बदमाशों को गोली लगी, कार लूट-फिरौती के केस में वांटेड

पंजाब के मोहाली में शनिवार को पुलिस एनकाउंटर हुआ है। यहा लांडरां रोड पर 2 बदमाशों और CIA के बीच गोलियां चली। जिसमें CIA ने दोनों बदमाशों को गोली लगने के बाद पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान प्रिंस निवासी पटियाला और करनजीत निवासी कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है।

- Advertisement -

शुरूआती जानकारी के मुताबिक पुलिस को प्रिंस के बारे में इनपुट मिला था। जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान प्रिंस नाका तोड़कर भागने लगा। इस बीच पुलिस ने अपनी गाड़ी को उसकी गाड़ी के आगे लगाकर रोकना चाहा तो उसने फायरिंग कर दी। पुलिस की गाड़ी के फ्रंट शीशे पर गोली लगने से कांच टूट गया।प्रिंस को 2 गोलियां और करनजीत को एक गोली लगी। इन बदमाशों पर फिरौती और लूट के कई केस दर्ज हैं।






RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments