Saturday, March 15, 2025
HomeBlogराजस्थान में मंत्री सुरेंद्र पाल विधानसभा चुनाव हारे:कांग्रेस प्रत्याशी ने 11 हजार...

राजस्थान में मंत्री सुरेंद्र पाल विधानसभा चुनाव हारे:कांग्रेस प्रत्याशी ने 11 हजार वोटों से हराया; MLA चुने जाने से पहले मंत्री बनाए गए थे टीटी

राजस्थान में विधायक चुने जाने से पहले मंत्री बनाए गए सुरेंद्र पाल सिंह टीटी चुनाव हार गए हैं। श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को कांग्रेस के रुपिंदर सिंह कुन्नर ने 11 हजार 261 वोटों से हरा दिया है। यह नतीजे सोमवार को आए।

- Advertisement -

गौरतलब है कि सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को विधायक बनने से पहले ही भाजपा ने सरकार में राज्य मंत्री बना दिया था। राजस्थान में ऐसा पहली बार हुआ है, जब विधायक बनने से पहले मंत्री बने नेता चुनाव हार गए हों। नवंबर में हुए राजस्थान के विधानसभा चुनाव में श्रीकरणपुर सीट पर चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण टाल दिया गया था।

जीत के बाद रुपिंदर कुन्नर भावुक हो गए। उन्होंने पिता गुरमीत की तस्वीर के आगे मत्था टेका तो रो पड़े। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सरदार गुरमीत सिंह कुन्नर ही लड़ रहे थे।

इधर, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने रुपिंदर सिंह कुन्नर को जीत की बधाई देते हुए कहा कि यह जनादेश भाजपा की तानाशाही पर तमाचा है। वहीं, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि हार के कारणों की समीक्षा करेंगे। कुन्नर को 94761 और टीटी को 83500 वोट मिले।






RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments