हुबली के एक सेशन कोर्ट ने शुक्रवार (5 जनवरी) को राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान कारसेवक रहे श्रीकांत पुजारी को जमानत दे दी। पुजारी को दिसंबर, 1992 में दर्ज दंगे के एक मामले के सिलसिले में पिछले हफ्ते पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सरकारी वकील ने गुरुवार को कोर्ट में दावा किया था कि पुजारी कई अन्य मामलों में वांटेड था और कोर्ट की सुनवाई में भाग लेने से बच रहा था।
उनकी गिरफ्तार के खिलाफ विपक्षी भाजपा विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर अल्पसंख्यक तुष्टिकरण में शामिल होने का आरोप लगाया।
कर्नाटक BJP का कैंपेन-मैं भी कारसेवक, मुझे भी गिरफ्तार करो
श्रीकांत पुजारी की गिरफ्तारी के विरोध में कर्नाटक BJP ने गुरुवार को ‘मैं भी कारसेवक हूं, मुझे भी गिरफ्तार करो’ कैंपेन शुरू किया। BJP नेता राज्य के पुलिस थानों के बाहर पोस्टर लेकर बैठे हैं।
बेंगलुरु में विधायक और पूर्व मंत्री वी सुनील कुमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ “जय श्री राम” का नारा लगाते हुए सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन के पास धरना प्रदर्शन किया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा और सीटी रवि ने भी शिवमोग्गा और चिकमंगलुरु कलेक्टर ऑफिस के बाहर बैठकर राम नाम का जाप किया