Sunday, March 16, 2025
HomeBlogललन सिंह बोले-मैंने कोई इस्तीफा नहीं दिया:मंत्री विजय चौधरी ने भी किया...

ललन सिंह बोले-मैंने कोई इस्तीफा नहीं दिया:मंत्री विजय चौधरी ने भी किया खंडन, कहा-पार्टी में खाई तो दूर, खरोंच तक नहीं

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के अपने इस्तीफा की बात को गलत ठहराया है। उन्होंने कहा कि हमने काई इस्तीफा नहीं दिया है।

- Advertisement -

मंत्री और जेडीयू के सीनियर लीडर विजय चौधरी ने भी ललन सिंह के इस्तीफे की बात का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में खाई तो दूर, खरोंच तक नहीं है।

मीडिया में दोपहर 12 बजे से ही जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफे की खबरें सामने आईं। डेढ़ घंटे बाद मंत्री विजय चौधरी ने जेडीयू ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें इस्तीफे की बात को गलत बताया। ललन सिंह ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में इस्तीफे से इनकार किया है।

21 जुलाई 2021 में इन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गए थे। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल 2 साल का होता है। ललन सिंह अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं।

ये तस्वीर दो साल पुरानी है, जब ललन सिंह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था।





RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments