Sunday, March 16, 2025
HomeBlog8 राज्यों में JN.1 वैरिएंट के अब तक 109 केस:24 घंटे में...

8 राज्यों में JN.1 वैरिएंट के अब तक 109 केस:24 घंटे में अकेले गुजरात में 36 मरीज मिले; देशभर में आज 529 पॉजिटिव मामले, 3 की मौत

कोरोना का नया वैरिएंट JN.1 देश के 8 राज्यों में फैल चुका है। अब तक देशभर में इसके कुल 109 केस मिले हैं। पिछले 24 घंटे में ही इस वैरिएंट के 40 मरीज मिले हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 36 गुजरात में पाए गए।

- Advertisement -

इधर, देशभर में कोरोना के रोजाना 400 से 600 केस आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 529 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, 603 मरीज ठीक हुए और 3 की मौत हुई है। इससे पहले सोमवार को 638, जबकि मंगलवार को 412 नए मरीज मिले थे।

देश में कुल एक्टिव केस की संख्या 4093 हो गई है। यानी इन मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से केरल में सबसे ज्यादा 353, कर्नाटक में 74 और महाराष्ट्र में 37 संक्रमित हैं।

फरवरी 2020 में देश में पहला कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। तब से अब तक देश में 4.50 करोड़ लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। 4.44 करोड़ ठीक हुए हैं। जबकि 5.33 लाख की मौत हुई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्यादातर मरीज होम आइसोलेशन में हैं। नया वैरिएंट आने के बाद भी हॉस्पिटलाइजेशन रेट में बढ़ोतरी नहीं हुई है।






RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments