Saturday, March 15, 2025
HomeBlogमहादेव सट्टा ऐप का मास्टर माइंड दीपक नेपाली अरेस्ट:दुर्ग पुलिस ने देर...

महादेव सट्टा ऐप का मास्टर माइंड दीपक नेपाली अरेस्ट:दुर्ग पुलिस ने देर रात घर से पकड़ा; सौरभ चंद्राकर दुबई में नजरबंद

छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा ऐप का मास्टर माइंड दीपक नेपाली को गिरफ्तार कर लिया गया है। दीपक लूट, अपहरण मामले में भी पिछले एक साल से फरार था। आरोपी पर NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) भी लगाया गया था। वहीं सौरभ चंद्राकर सहित दो प्रमोटर्स को दुबई में नजर बंद किया गया है।

- Advertisement -

दीपक नेपाली सीधे दुबई में बैठे सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के संपर्क में था। ये उनके दम पर देश के अलग-अलग राज्यों में कई पैनल संचालित करता था। इस काम में उसने अपने भाई लोकेश नेपाली और अन्य करीबियों को भी लगा रखा था। दुर्ग पुलिस और क्राइम ब्रांच को दीपक को कई महीने से तलाश रही थी। पुलिस ने उसके कई ठिकानों और घर पर छापेमारी की, लेकिन सफलता नहीं मिली थी।

भिलाई के भट्टी थाने में ले जाया गया दीपक नेपाली को।
भिलाई के भट्टी थाने में ले जाया गया दीपक नेपाली को।

मंगलवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वो वैशाली नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अपने घर पर देखा गया। दुर्ग एसएसपी रामगोपाल गर्ग ने क्राइम ब्रांच की टीम को एक्टिव किया। टीम ने बिना देरी किए उसे गिरफ्तार कर लिया। दीपक नेपाली के खिलाफ सुपेला, वैशाली नगर और छावनी सहित अन्य थानों में ऑनलाइन सट्टा, लूट, अपहरण और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं।

गाड़ी में लगाकर रखता है भाजपा की पट्टी, खुद को बताता है भाजपा नेता।
गाड़ी में लगाकर रखता है भाजपा की पट्टी, खुद को बताता है भाजपा नेता।

खुद को बताता है भाजपा नेता

दीपक नेपाली यूं तो पेशेवर गुंडा है, लेकिन खुद को भाजपा नेता बताता है। वो भाजपा के सिंबल पेंट वाली गाड़ी में घूमता है। उसका भाई लोकेश नेपाली कई बार ऑनलाइन सट्टा खिलाने के आरोप में जेल जा चुका है। इस बात की अफवाह फैलने पर भाजपा नेताओं ने पुलिस पर दबाव बनाया और इसके बाद पुलिस ने दीपक नेपाली को गिरफ्तार कर लिया।

दीपक का भाई लोकेश नेपाली भी गिरफ्तार हो चुका है ऑनलाइन सट्टा का पैनल चलाने में।





RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments