Saturday, March 15, 2025
Homeराजनीतिकांग्रेस महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों की कल दिल्ली में बैठक:भारत न्याय यात्रा...

कांग्रेस महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों की कल दिल्ली में बैठक:भारत न्याय यात्रा और लोकसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा होगी

कांग्रेस ने कल यानी 3 जनवरी की सुबह 11 बजे दिल्ली स्थित पार्टी ऑफिस में सभी महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों की बैठक बुलाई है।

- Advertisement -

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें भारत न्याय यात्रा की तैयारियों पर चर्चा होगी। साथ ही लोकसभा चुनाव की रणनीति पर भी बात हो सकती है।

बैठक में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सोनिया गांधी शामिल होगीं या नहीं। इस बारे में अभी जानकारी नहीं है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 12 दिन बाद (14 जनवरी) से भारत न्याय यात्रा शुरू करेंगे। यह यात्रा मणिपुर से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।

लोकसभा चुनाव से करीब 4 महीने होने वाली यह यात्रा 14 राज्य और 85 जिलों को कवर करेगी, जिसमें राहुल गांधी पैदल और बस से 6 हजार 200 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करेंगे।

दोनों तस्वीरें भारत जोड़ो यात्रा की है। राहुल गांधी ने 7 सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक यह यात्रा की थी, जो कन्याकुमारी से शुरू होकर श्रीनगर में खत्म हुई थी।





RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments