Saturday, March 15, 2025
Homeअमेरिका जाने के लिए ₹80 लाख तक देने वाले थे:CID का दावा-...

अमेरिका जाने के लिए ₹80 लाख तक देने वाले थे:CID का दावा- फ्रांस से लौटी डंकी फ्लाइट में सवार गुजरातियों ने गुनाह कबूला

फ्रांस से भारतीय पैसेंजर्स को लेकर लौटी डंकी फ्लाइट में सवार 66 गुजराती यात्री अमेरिका में गैरकानूनी रूप से दाखिल होने के लिए 60 से 80 लाख रुपए देने वाले थे। यह दावा गुजरात CID ने किया है। पैसेंजर्स ने CID को बताया है कि लैटिन अमेरिकी देश निकारागुआ पहुंचने के बाद वे यह रकम इमिग्रेशन एजेंट्स को चुकाने वाले थे, ताकि उन्हें अमेरिका में अवैध तरीके से एंट्री मिल सके।

- Advertisement -

दुबई से निकारागुआ जा रहे एयरबस A340 प्लेन को मानव तस्करी के शक में चार दिन तक फ्रांस में रोका गया था। इसमें 303 पैसेंजर्स थे, जिनमें से 260 भारतीय थे। यह फ्लाइट 26 दिसंबर की सुबह मुंबई में लैंड हुई। इसमें 66 पैसेंजर्स गुजरात के थे, जिनसे गुजरात CID ने पूछताछ शुरू की थी।

गुजरात CID सुपरिन्टेंडेंट बोले- 66 पैसेंजर्स में कई नाबालिग भी
CID क्राइम एंड रेलवे के सुपरिन्टेंडेंट ऑफ पुलिस संजय खरात ने कहा कि इन 66 पैसेंजर्स में कई नाबालिग भी शामिल थे, जो मुख्य तौर पर मेहसाणा, अहमदाबाद, गांधीनगर और आणंद जिलों से थे। खरात ने बताया- हमने 55 लोगों से पूछताछ कर ली है और उनके बयान रिकॉर्ड कर लिए हैं।

CID की तरफ से मंगलवार को जारी किए गए बयान में कहा गया कि इन पैसेंजर्स में से अधिकतर ने 8वीं से 12वीं क्लास तक पढ़ाई की है।






RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments