Saturday, March 15, 2025
Homeउत्तर प्रदेशराम लला के लिए ससुराल से आए 5000 उपहार:इनमें चांदी के खड़ाऊं-जेवरात...

राम लला के लिए ससुराल से आए 5000 उपहार:इनमें चांदी के खड़ाऊं-जेवरात शामिल, 450 किलोमीटर दूर मिथिला से 500 लोग पहुंचे अयोध्या

अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इससे पहले भगवान राम के ससुराल मिथिला से 500 लोग 5000 उपहार लेकर अयोध्या पहुंचे हैं। उपहार टोकरियों और हंडियों में हैं। इनमें वस्त्र, फल, मेवा, पकवान, चांदी के खड़ाऊं और आभूषण शामिल हैं।

- Advertisement -

36 गाड़ियों से 4 जनवरी को ये लोग मिथिला के जनकपुर से अयोध्या के लिए निकले थे। यात्रा की अगुआई जानकी मंदिर के महंत रामतपेश्वर दास कर रहे थे। यात्रा पश्चिम चंपारण, कुशीनगर, गोरखपुर होते हुए शनिवार दोपहर अयोध्या के कारसेवकपुरम पहुंची। इन लोगों ने 2 दिन में कुल 450 किलोमीटर की दूरी तय की।

अयोध्या में महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने इन लोगों का स्वागत किया। इसके बाद रामतपेश्वर दास ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को उपहार सौंपे। इसके अलावा महाराष्ट्र के कल्याण से सांसद श्रीकांत शिंदे और मंत्री उदय सावंत ने चंपत राय को मंदिर निर्माण के लिए 11 करोड़ का चेक भी सौंपा।






RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments