क्रिसमस: 8 लाख LED से जगमगाए पेड़, नीली-सफेद रोशनी से जगमगा उठा माहौल
- Advertisement -
टोक्यो।जापान की राजधानी के मिनाटो वार्ड में रोपोंगी हिल्स के पास सर्दियों में क्रिसमस का एक बहुत बड़े आकर्षण ‘केयाकिजाका लाइट्स’ का दृश्य। पेड़ों से घिरी करीब 400 मीटर की सड़क को लगभग 8,000,00 सफेद और नीली एलईडी लाइट से जगमग किया गया है। यह नजारा किसी बर्फीले परिदृश्य जैसा दिखता है। इस रोशनी को देखने के लिए लोग दूर—दूर से आ रहे हैं। यह नजारा यहां 25 दिसंबर को क्रिसमस तक देखने को मिलेगा।