Saturday, March 15, 2025
Homeधीरज साहू के 9 ठिकानों से 354 करोड़ बरामद:ओडिशा और पश्चिम बंगाल...

धीरज साहू के 9 ठिकानों से 354 करोड़ बरामद:ओडिशा और पश्चिम बंगाल में पूरी हुई छापेमारी; अब सिर्फ रांची आवास पर रेड जारी

कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ओडिशा और पश्चिम बंगाल के ठिकानों पर आयकर की छापेमारी खत्म हो गई। छह दिसंबर से इन जगहों पर छापेमारी चल रही थी। अब तक मिली जानकारी के अनुसार कुल 354 करोड़ रुपए मिले हैं, हालांकि कई जगहों पर यह आंकड़ा 500 करोड़ के पार भी बताया जा रहा है।

- Advertisement -

अब सिर्फ धीरज साहू के रांची स्थित आवास पर आयकर विभाग की टीम मौजूद है। विभाग के सूत्रों का कहना है कि आज यहां भी छापेमारी खत्म हो सकती है। यह देश के इतिहास में सबसे बड़ी रिकवरी है। आज इस मामले में आधिकारिक

ओडिशा स्टेट बैंक में 176 बैग की गिनती पूरी
ओडिशा के बोलांगीर स्टेट बैंक में गिनती करा रहे बैंक के रीजनल हेड भगत बेहेरा ने ​रविवार की देर रात कहा कि 176 बैग की गिनती पूरी हो चुकी है। इनमें 305 करोड़ कैश मिला है।

वहीं, टिटलागढ़ में साहू ब्रदर्स के पार्टनर दीपक साहू व संजय साहू के आवास से 11 करोड़, संबलपुर में बलदेव साहू संस एंड ग्रुप कंपनीज की शराब भट्टी से 37.50 करोड़ रुपए मिले हैं। इन नोटों की गिनती संबलपुर स्टेट बैंक में चल रही थी। शनिवार रात 9 बजे गिनती खत्म हो गई थी।

आयकर सूत्रों के अनुसार लोहरदगा स्थित आवास से 11 करोड़ और रांची से तीन करोड़ रुपए मिले हैं। साहू ग्रुप पर टैक्स चोरी के मामले में आयकर विभाग की छापेमारी छह दिसंबर से चल रही है।

जानकारी साझा की जा सकती है।






RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments