Saturday, March 15, 2025
Homeचिल्फी घाटी में बर्फबारी, दोपहर को भी अलाव का सहारा लेने लोग...

चिल्फी घाटी में बर्फबारी, दोपहर को भी अलाव का सहारा लेने लोग मजबूर

कबीरधाम। सर्द हवाओं का प्रभाव प्रदेश के कई क्षेत्रों में बढ़ता जा रहा है। उत्तर भारत से आ रही हवाओं के कारण ठंड बढ़ चुकी है। इसका असर कवर्धा कबीरधाम में भी दिखा रहा है। लेकिन बात करें अगर कवर्धा जिले की तो चिल्फी घाटी में आज सुबह का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक मापी गई। वहीं चिल्फी घाटी में ओस की बूंद जमने लगी है। जिस वजह से पैरावट, घास, छप्पर में बर्फ की सफेद चादर बिछ रही है। बढ़ती ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिया है। इस कड़ाके की ठंड ने लोगों की दिनचर्चा को भी प्रभावित किया है।

- Advertisement -

बता दें कि इस सीजन को अब तक का सबसे ठंडा दिन माना जा रहा है। आज सुबह से घांस फुस, पैरावट, मकान के छप्पर सहित पत्तियों में ओस की बूंदे बर्फ में तब्दील हो गई थी। इसके अलावा घने कोहरे से चिल्फी घाटी पूरी तरह से ढकी हुई है जिससे इलाके में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है।






RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments