देश में ट्रिपल तलाक अवैध घोषित हुए 5 साल से अधिक समय हो गया है। फिर भी इसके मामले थम नहीं रहे। कानून मंत्रालय के अनुसार इस साल भी 1,57,725 मुस्लिम महिलाएं इसका शिकार हुईं। अधिकांश गरीब परिवारों की थीं।
19 सितंबर 2018 को कानून लागू होने के बाद ट्रिपल तलाक की 13.07 लाख शिकायतें दर्ज हुई हैं। 2019 में तीन तलाक की 2.69 लाख शिकायतें आई थीं। 2020 में यह संख्या घटकर 95 हजार रह गई।
लेकिन, 2021 में 5.41 लाख पहुंच गई और 2022 में कुल 2.45 लाख केस आए। ये वे मामले हैं, जिनमें महिलाओं को विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से कानूनी सहायता दी गई।