कांग्रेस मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है, इसीलिए 50% की सीमा बढ़ाने की बात कर रही है: शाह
नई दिल्ली। गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा, कांग्रेस आरक्षण की 50% सीमा बढ़ाकर मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है। दोनों सदन में जब तक बीजेपी का एक भी सदस्य है, धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होने देंगे, ये संविधान
विरोधी है।
देखें वीडियो…
शाह ने यह बात राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान की। उन्होंने डेढ़ घंटे की स्पीच में कहा, %संविधान का सम्मान सिर्फ बातों में नहीं, काम में भी होना चाहिए। इस चुनाव में अजीबोगरीब नजारा देखा। आम सभा में संविधान को लहराया नहीं। संविधान लहराकर, झूठ बोलकर जनादेश लेने का प्रयास कांग्रेस के नेताओं ने किया। संविधान लहराने का विषय नहीं है,संविधान तो विश्वास का विषय है,श्रद्धा का विषय है।
संविधान की जड़ें पाताल तक गहरी हैं। इसनेअनेक तानाशाहों के अहंकार – गुमान को चूर-चूर किया है। जो कहते थे भारत आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर नहीं हो पाएंगे, हम आज दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। शाह ने अपनी स्पीच में धारा 370, आरक्षण, इमरजेंसी, राहुल गांधी का बिना नाम लिए मोहब्बत की दुकान और संविधान की कॉपी लहराने जैसे मुद्दों का जिक्र किया। इस दौरान एक गुड़िया की कई कठपुतलियों में जान है… दुष्यंत
कुमार की इमरजेंसी पर लिखी उन्होंने कहा देश में लोकतंत्र कविता भी पढ़ी।