Thursday, March 13, 2025
Homeउत्तर प्रदेशअयोध्या के महंत और उनके शिष्य को उम्रकैद...पढ़े पूरी खबर

अयोध्या के महंत और उनके शिष्य को उम्रकैद…पढ़े पूरी खबर

अयोध्या के महंत और उनके शिष्य को उम्रकैद…पढ़े पूरी खबर

- Advertisement -

अयोध्या/उत्तरप्रदेश। रामनगरी अयोध्या में 8 साल पुराने महिला टीचर की हत्या के मामले में शहर के शीतला माता मंदिर के महंत जयप्रकाश दास व उसके शिष्य रमेश दास को एडीजे थर्ड कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने दोनों पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता विजय कुमार ओझा ने बताया कि मृतका महिला द्रौपदी सिंह उर्फ विद्या सिंह कोतवाली नगर के मकबरा क्षेत्र में शीतला माता मंदिर के पीछे मकान में रहती थी। मकान के विवाद को लेकर 20 अक्टूबर 2016 की सुबह-सुबह जब महिला स्कूल पढ़ाने जा रही थी तभी महंत जयप्रकाश दास ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी और अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर अपने शिष्य रमेश दास को देकर भाग गया था। कोतवाली नगर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रिवाल्वर को शिष्य रमेश दास से बरामद किया था और दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।बाद में कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर दोनों को जेल भेज दिया था।


शासकीय अधिवक्ता विजय कुमार ओझा ने बताया कि परीक्षण के दौरान यह पाया गया कि जिस रिवाल्वर से गोली चली और जो गोली महिला को लगी वह दोनों एक हैं। इसके बाद एडीजे थर्ड कोर्ट के जज अशोक कुमार दुबे ने गुरुवार को महंत जयप्रकाश दास है उसके शिष्य रमेश दास को दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई, जिसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।






RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments