Saturday, March 15, 2025
HomeIAS पी दयानंद CM साय के सचिव बने:डॉ सुभाष सिंह समेत 3...

IAS पी दयानंद CM साय के सचिव बने:डॉ सुभाष सिंह समेत 3 OSD भी अपॉइंट; जिम्मेदारी मिलते ही मुख्यमंत्री से मिले पी दयानंद

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निजी सचिव पी. दयानंद को बनाया गया है। दयानंद भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। उन्हें चिकित्सा शिक्षा सेवा विभाग का अतिरिक्त सचिव की भी जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के डॉ. सुभाष सिंह राज सहित 3 अफसरों को OSD नियुक्त किया गया है।

- Advertisement -

प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद यह पहली नियुक्तियां हैं। इसे लेकर मंगलवार को सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। चर्चा है कि अब मंत्रालय से लेकर प्रदेश के बड़े तमाम विभागों में अधिकारियों की नियुक्ति जल्द की जाएगी और ट्रांसफर-पोस्टिंग का दौर शुरू होगा।






RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments