Saturday, March 15, 2025
HomeBlogIPS रश्मि शुक्ला बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला DGP:फोन टैपिंग के लगे...

IPS रश्मि शुक्ला बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला DGP:फोन टैपिंग के लगे थे आरोप, देवेंद्र फडणवीस की करीबी मानी जाती हैं

IPS रश्मि शुक्ला महाराष्ट्र की पहली महिला DGP बन गई हैं। 31 दिसंबर 2023 को IPS रजनीश सेठ के रिटायर्ड होने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 1988 बैच की IPS ऑफिसर रश्मि शुक्ला को पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया। रश्मि शुक्ला फोन टैपिंग केस में नाम आने के बाद काफी चर्चा में रही थी।

- Advertisement -

एक्टिव लेडी ऑफिसर की छवि
रश्मि शुक्ला 1988 बैच की सीनियर IPS ऑफिसर हैं। उनकी छवि महाराष्ट्र में एक्टिव लेडी ऑफिसर के तौर पर है। मार्च 2023 में रश्मि शुक्ला सशस्त्र सीमा बल ( SSB) की DG चुनी गई थीं। इससे पहले वे पुणे पुलिस कमिश्नर, महाराष्ट्र में खुफिया विभाग की चीफ रह चुकी हैं। हालांकि साल 2019 में IPS शुक्ला को महाविकास अघाड़ी (MVA) की सरकार आने के बाद बीजेपी सरकार का करीबी के तौर पर देखा गया और उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।

पुलिस प्रशासन में अपनी शानदार सेवा के लिए एक्सीलेंस अवॉर्ड प्राप्त करतीं IPS रश्मि शुक्ला।
पुलिस प्रशासन में अपनी शानदार सेवा के लिए एक्सीलेंस अवॉर्ड प्राप्त करतीं IPS रश्मि शुक्ला।

2020 में महाराष्ट्र खुफिया विभाग चीफ से हटाकर सिविल डिफेंस में नॉन एग्जीक्यूटिव पद पर नियुक्त किया गया। इसके बाद वे केंद्र से डेपुटेशन पर ADG केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के रूप में हैदराबाद चली गई थीं।

CRPF में तैनाती के दौरान IPS रश्मि शुक्ला की तस्वीर।





RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments