Saturday, March 15, 2025
HomeभारतManipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कई घरों में आगजनी, मैतई...

Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कई घरों में आगजनी, मैतई समुदाय के 3 लोगों की हत्या

इंफाल, Manipur Violence। मणिपुर में जातीय संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। यहां कुछ उपद्रवियों ने मैतई समुदाय के तीन लोगों की हत्या कर दी है और कई घरों में आग लगा दी है। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में पुलिस और सेना की मदद से हिंसा की आग को शांत किया गया था और अब बिष्णुपुर जिले में एक बार फिर कुकी और मैतई लोगों के बीच संघर्ष शुरू हो गया है।

- Advertisement -

बफर जोर में घुस गए कई उपद्रवी
स्थानीय पुलिस के मुताबिक, उपद्रवियों ने यहां कई घरों में भी आग लगा दी है और मैतेई समुदाय के बफर जोन को पार कर कई उपद्रवी घुस गए और गोलीबारी की। आपको बता दें कि केंद्र सरकार के आदेश के बाद बिष्णुपुर के क्वाक्टा क्षेत्र के पार बफर जोन निर्मित किया गया था।
उपद्रवियों ने लूटे थे पुलिस के हथियार
हाल के दिनों में हिंसा की आग में बिष्णुपुर जिला सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था। यहां उपद्रवियों ने इंडिया रिजर्व बटालियन (IRB) के बटालियन मुख्यालय में जबरन घुसकर कई हथियार चुरा लिए थे। चुराए गए हथियारों में असॉल्ट राइफलों के साथ पुलिस के भी कई हथियार थे। करीब 19000 गोलियां भी चोरी कर लिए गए थे। यहां उपद्रवियों को रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने भी कई राउंड फायर भी किए थे और आंसू गैस के गोले भी छोड़े थे।
अफवाह पर ध्यान न दें
मणिपुर में हिंसा दोबारा शुरू होने के बाद पुलिस ने बयान जारी कर कहा था कि बीते 24 घंटे में राज्य में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। कुछ स्थानों पर गोलीबारी और हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुई है। लोगों से अपील है कि अफवाह पर ध्यान न दें और फर्जी वीडियो से सावधान रहें। पुलिस ने लोगों को फर्जी वीडियो की जानकारी देने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया।






RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments